सूखी खांसी को नष्ट कर दो, इन उपचारोंकी सहायता से

By Dr. Sunetra Javkar 06/11/2023

Image Courtesy: Unsplash

1. सुबह शाम गुनगुने पानीमें हल्दी व नमक मिलाकर, उस पानी से गरारे करना चाहिए। यह उपचार दिनमें चार बार किजिए।

2. खांसी की वजह से बारबार गला बैठ रहा है, गलेमें दर्द हो रहा है, तो इन दिनों अधिकतम बार मौन रखिए। आवाज का स्तर भी निम्न रखिए। 

3. जितना आप सहन कर सके उतना गरम पानी पिते रहे। ठंडा पानी एवं खानेकी ठंडी चीजे ना खाए।

4. जो व्यक्ती बहुत अशक्त है, उन्हे अगर सुखी खासी होती है, तो सुखे व्यंजनोंसे परहेज करना चाहिए। उन्हे तो स्निग्ध पदार्थोंका सेवन करना चाहिए।

5. मसूर या उडद दाल को पकाकर गाढा सूप बनाए और उसमें शुद्ध घी डालकर उसका सेवन करे।

6. सोंठ के लेप को गाल, नाक, गला एवं छाती पर लगाइए। या इस के चूर्ण को इन जगहों पर घर्षण करके लगाए।

7. सोते समय कमरे का तापमान थोडा गर्म रखे।

8. लहसुन को तवे पर सेंक कर गुड के साथ खा जाए। 

9. नींद के वक्त नाक या श्वसनमार्ग पर जोरदार तेज  हवा ना लगने दे।